गोरखपुर, सितम्बर 20 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। असुरन चौराहे से खजांची, फर्टिलाइजर रोड और मानीराम-जगदीशपुर बाईपास होते हुए भटहट तक प्रस्तावित महायोजना मार्ग की चौड़ाई अब गोरखपुर महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) के भू-उपयोग मानचित्र में स्पष्ट रूप से दर्ज की जाएगी। मार्ग की चौड़ाई को लेकर स्थानीय निवासियों और मानचित्र आवेदकों की आपत्तियों के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण इसे स्पष्ट करने के लिए शासन में जल्द प्रस्ताव भेजेगा। तकरीबन दो साल के लम्बे इंतजार के बाद शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में असुरन चौराहे से खजांची चौराहे तक महायोजना मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर निर्धारित होगी। इस हिस्से की लंबाई 3350.21 मीटर है। इसी तरह 2640.17 मीटर लम्बे खजांची चौराहे से फर्टिलाइजर रोड तिराहे तक मार्ग की चौड़ाई 36 मीटर होगी। इसके आगे फर्टिलाइजर रोड तिराहे से म...