संभल, अक्टूबर 7 -- शहर की सड़कों पर जाम और ई-रिक्शा व ऑटो में जोखिम भरे सफर पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सितंबर महीने से शुरू हुए विशेष अभियान में नियम विरुद्ध संचालित ऑटो और ई-रिक्शों पर कार्रवाई की। इस दौरान 793 ऑटो व ई-रिक्शों से अवैध पायदान हटवाए गए, ताकि चालक क्षमता से अधिक सवारियां न बैठा सकें और लोग वाहनों के पीछे लटककर जान जोखिम में डालकर सफर न करें। यातायात पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शों और ऑटो के खिलाफ सीज की कार्रवाई भी की गई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 254 ई-रिक्शों को सीज किया गया। यातायात प्रभारी जगरोशन ने बताया कि अवैध पायदान लगाकर ई-रिक्शा और ऑटो में यात्रियों को पीछे खड़ा कर सफर कराया जाता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि ...