गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूरे प्रदेश में तीन ब्रांड के घी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सिद्धार्थनगर एवं मुजफ्फरपुर में लिए गए इन ब्रांडों के नमूने अधोमानक एवं असुरक्षित मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि नेचुरल राजधानी, श्री हरियाणा फूड, मदर बेस्ट ब्रांड के घी की बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।फर्म मैसर्स माता वैष्णो देवी फूड्स प्रोडक्ट्स, ईदगाह रोड, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, उ.प्र. के निर्मित घी के विभिन्न ब्रांड प्रयोगशाला जांच में निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके। इसमें 'नेचुरल राजधानी' ब्रांड घी का एक नमूना (बैच नं. 987) सिद्धार्थनगर से भी लिया गया था, जिसमें रिफ्रैक्टोमीटर वैल्यू न्यूनतम निर्धारित मानक से कम पाया गया और उसे 'अधोमानक एवं असुरक्षित' घोषित कि...