रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रवासी मजदूर व मानव तस्करी, वर्तमान नीति व वर्तमान परिप्रेक्ष्य विषय पर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। आयोजन तुपुदाना स्थित सप्तऋषि सेवा संस्थान में बाल कल्याण संघ और एटसेक इंडिया ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा कि मानव तस्करी कोई नई समस्या नहीं है, बल्कि यह प्राचीन समय से बदलते स्वरूप में समाज में मौजूद रहा है। वर्तमान में यह अधिक संगठित और जटिल रूप ले चुका है। पलायन करना अपराध नहीं है, बल्कि आजीविका का एक आवश्यक साधन है। लेकिन, असुरक्षित पलायन लोगों को तस्करी, शोषण और उत्पीड़न के जोखिम में डाल देता है। उन्होंने कहा कि पलायन के दौरान उचित जानकारी, वैध दस्तावेज और सुरक्षित साधनों का उपयोग नहीं करने पर श्रमिक बिचौलियों के ज...