झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी,(मोंठ)। टीकाराम यादव महाविद्यालय में गोपुरा निवासी छात्रा प्रिंसी यादव के यूपीपीसीएस परीक्षा में चयनित होकर असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्यिक कर) बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रिंसी को सभी ने शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा की उत्तम सुविधाओं का परिणाम है कि यहां के विद्यार्थी निरंतर उच्च पदों पर चयनित हो रहे। इससे पहले सविता राजपूत डिप्टी कलेक्टर बनीं, वहीं इसी वर्ष सतीश अहिरवार, नीतेंद्र कुशवाहा, वर्षा पाल सहित 50 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न पदों पर चयनित हुए। इधर प्रिंसी यादव ने कहा कि महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक व्यवस्था, पुस्तकालय और शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।इस दौरान अनिरुद्ध सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, अमित अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.