असिस्टेंड प्रोफेसर 10 को देंगे नये डिग्री कॉलेजों में योगदान
पटना, अगस्त 2 -- राज्य के नए डिग्री कॉलेजों में संविदा पर चयनित असिस्टेंड प्रोफेसर 10 अगस्त को कॉलेज में योगदान देंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में रविवार को दिशा-निर्देश जारी किया है। विभाग ने संविदा पर चयनित असिस्टेंड प्रोफेसरों को अपने सभी कागजात और प्रमाण पत्र तैयार रखने को कहा है। विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा तीन अगस्त को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी चार अगस्त को कॉलेज का विकल्प ऑनलाइन देंगे। विभाग ने यह भी कहा है कि चयनित अभ्यर्थी सात अगस्त को संबंधित विश्वविद्यालय को रिपोर्ट करेंगे। 10 अगस्त को सभी अपने कॉलेज में योगदान देंगे, जो कॉलेज विश्वविद्यालय ने आवंटित किया है। विभाग ने अपने आदेश पत्र में यह भी कहा है कि सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.