अंबेडकर नगर, मार्च 20 -- अम्बेडकरनगर। नगर के जोलहिया कटरिया याकूबपुर निवासी अनिल कुमार शर्मा ने भारतीय रेलवे के मुंबई जोन में असिस्टेंट लोको पायलट बनने की सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में हर्ष का माहौल है। पिता राम जियावन शर्मा ने बताया कि अनिल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थे। उनकी सफलता से परिजनों में खुशी की लहर है। अनिल ने अपनी सफलता का श्रेय मां लीलावती शर्मा व परिजनों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...