असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी
प्रयागराज, नवम्बर 22 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 19 और 20 नवंबर को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की औपबंधिक उत्तरकुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। उपसचिव संजय कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वेबसाइट पर अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर उत्तरकुंजी का मिलान कर लें। यदि मास्टर सेट की औपबंधिक उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो 29 नवंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उत्तरकुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 100 (रूपये एक सौ मात्र) शुल्क निर्धारित किया गया है। दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.