असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
प्रयागराज, मई 21 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती के लिए 31 मई को 9:30 से 11:30 बजे तक प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए। कुल 28 विषयों की भर्ती के लिए कुल 1,14,955 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग की ओर से प्रदेश के 10 जिलों प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, जौनपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद एवं वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने ओटीआर नम्बर के माध्यम से प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अनिवार्य रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.