प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 विषयों की पुर्नपरीक्षा रविवार को दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे छह जिलों के 53 केंद्रों पर शुरू हो गई। दूसरे दिन 16 विषयों की पुर्नपरीक्षा कराई जा रही है। पहले दिन शनिवार को दोनों पालियों में पंजीकृत 41629 अभ्यर्थियों में से 19718 (47.36 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। यानि आधे से अधिक 21911 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें 41.35 प्रतिशत महिला और 58.65 फीसदी पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा प्रदेश के छह जिलों आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.