कुशीनगर, मई 9 -- कुशीनगर। विकासखंड के मठिया माधोपुर गांव निवासी डॉ सुबोध कांत मिश्र का चयन पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी इस सफलता के श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। डॉ सुबोध कांत, मठिया माधोपुर निवासी सरोजकांत मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2013 से 2016 तक बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) से बीए ऑनर्स किया। यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से वर्ष 2018 में एमए किया तथा वर्तमान में इग्नू से हिंदू स्टडीज़ में एमए कर रहे थे। बीएचयू से ही उन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। अब तक उनके 27 रिसर्च पेपर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...