प्रयागराज, नवम्बर 15 -- प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए 19 और 20 नवंबर को होने जा रही लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गए। प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों के 81 केंद्रों पर 127571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों दिन प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 2:30 से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी। आगरा में 14692, मेरठ, गोरखपुर 11357, लखनऊ 14582, प्रयागराज 27138 एवं वाराणसी में 31467 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश अथवा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति...