बागपत, फरवरी 25 -- दिगम्बर जैन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गोविंद बाबू को पदभार ग्रहण न कराए जाने तथा परिवार के भुखमरी के कगार पर पहुंचने से आहत मूटा द्वारा एक मुट्ठी अनाज अभियान शुरू किया गया। न्याय न मिलने से परेशान असिस्टेंट प्रोफेसर ने राष्ट्रपति से परिवार सहित इच्छामृत्यु की भी मांग की है। बुधवार को विवि शिक्षक संघ (मूटा) के पदाधिकारियों ने टीचर्स कालोनी में एक मुट्ठी अनाज अभियान की शुरुआत की। मूटा पदाधिकारियों के साथ डॉ गोविंद बाबू, कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र भी शामिल हुए। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गोविंद बाबू ने आरोप लगाया कि विवि व न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें पदभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। उन्हें 2021 में झूठे आरोप लगा षड्यंत्र के तहत हटाकर जेल तक भिजवा दिया गया। आरोप है कि उसे 5 साल से न तो वेतन दिया जा रहा है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.