रुद्रपुर, जून 11 -- किच्छा, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार को ज्ञानोदय फाउंडेशन, अमरावती (महाराष्ट्र) द्वारा "शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार-2026" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता, भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. नरेश कुमार के अब तक 14 शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि उनके निर्देशन में दो शोधार्थी शोध कार्य कर रहे हैं। गुरुवार को राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी शैक्षणिक प्रतिबद्धता, शोधपरक दृष्टिकोण और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण उन्हें एक उत्कृष्ट शिक्षक एवं प्रेरणादायी व्यक्तित...