असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार के लिए देनी होगी फीस
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से होने जा रहे असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा। विज्ञापन संख्या-51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 33 विषयों में कुल 910 पदों पर चयन के लिए 21 जुलाई से साक्षात्कार होना है।आयोग के उपसचिव डॉ. संजय सिंह के अनुसार साक्षात्कार के समय अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 800 जबकि एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 400 साक्षात्कार शुल्क के रूप में देना होगा। शुल्क चालान, क्यूआर कोड या बैंक पर्ची के माध्यम से लिए जाएंगे। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को कराई गई थी जिसका औपबंधिक परिणाम नौ जून को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल कुल 3155 अभ्यर्थियों का साक्षात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.