प्रयागराज, जून 9 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय डिग्री कॉलेजों में सहायक आचार्य या असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए 31 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के छह विषयों अंग्रेजी साहित्य, जन्तु विज्ञान, दर्शनशास्त्र, संगीत वादन (सितार), फारसी (पर्शियन) और समाजशास्त्र की उत्तरकुंजी जारी करते हुए आपत्तियां आमंत्रित की हैं। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है तो साक्ष्य के साथ 15 जून की शाम पांच बजे तक डाक के जरिए या स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करा सकते हैं। बिना साक्ष्य के आपत्तियों पर विचार नहीं होगा। यह भी पढ़ें- CUET UG Answer Key 2026, Direct Link: सीयूईटी यूजी आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...