मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में रविवार को असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। 26 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 11271 अभ्यर्थियों में से 5915 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 5356 अभर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इतिहास के सवाल उलझाने वाले थे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के सवालों ने भी काफी देर तक परेशान रखा। ये बनाए गए केंद्रचित्रगुप्त इंटर कालेज, फलाहे दारेन इंटर कालेज, आरएन इंटर कालेज, अंबिका प्रसाद इंटर कालेज, हिंदु कालेज, पारकर इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, मैथोडिस्ट इंटर कालेज, जीजी हिंदू इंटर कालेज, कौशल्या कन्या इंटर कालेज आदि को केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- राजकीय महाविद्यालय सहायक आचार...