असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के साथ PhD भी कर सकेंगे, मिले 3 ऑप्शन, नॉन फेलोशिप PhD छात्रों को भी राहत
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 15 -- पीएचडी कर रहे सूबे के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को बड़ी राहत मिली है। लोकभवन ने ऐसे सहायक प्राध्यापकों को पीएचडी करने की छूट प्रदान कर दी है। इसके लिए बिहार के 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में संविदा पर नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के लिए लोकभवन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पीएचडी कर रहे शिक्षकों को सेवा में आने के साथ अपना शोध कार्य जारी रखने का अवसर दिया गया है। पिछले दिनों इसको लेकर बड़ी समस्या खड़ी हुई थी। कई सहायक प्राध्यापक इस समय पीएचडी कर रहे हैं। इससे इनके भविष्य को लेकर अनिश्चतता की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। लेकिन, अब लोकभवन ने इसे पूरी तरह खत्म कर दिया है। लोकभवन में 12 अगस्त को सभी संबंधित कुलपतियों की बैठक में इसपर सहमति बनी थी। इसी आधार पर ये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.