आरा, मार्च 12 -- नियमावली सार्वजनिक होने के बाद विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इसमें कई संशोधन की मांग उठाई आरा, संवाद सूत्र। राज्य सरकार बिहार में प्रस्तावित असिस्टेंट प्रोफेसर की नई नियुक्ति नियमावली लागू करने की तैयारी में है। इसी क्रम में राजभवन की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस संबंध में सुझाव मांगे गए हैं। बताया जा रहा है कि यदि निर्धारित समय तक सुझाव नहीं मिलते हैं, तो प्रस्तावित नियमावली को ही अंतिम रूप देकर लागू किया जा सकता है। नियमावली सार्वजनिक होने के बाद विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इसमें कई संशोधन की मांग उठाई है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आदित्य कुमार आनन्द ने कहा कि प्रस्तावित नियमावली में डोमिसाइल नीति का कोई प्रावधान नहीं किया गया है, जो बिहार के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा...