भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर बनने वाले राहुल यादव का आगमन गुरुवार को जिले में हुआ। भदोही रेलवे स्टेशन से लेकर घर तक लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सूबे स्तर पर उनकी रैंक 98 थी। कोम, पल्हैयां गांव के पूर्व प्रधान हरिश्चंद यादव के बेटे राहुल यादव ने यूपीपीसीएस परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। राहुल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पूरी ईमानदारी से पढ़ाई करें साथ ही बैकअप जरूर रखें। इस मौके पर रमेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव, विधान यादव, संजीव दुबे, डा. गणेश यादव, मधुबाला पासी, नवीन कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...