मऊ, अप्रैल 5 -- घोसी। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा अकोल्ही निवासी सोनू चौरसिया ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है और लोग लगातार उनके आवास पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। शुभकामना देने वालों में भारतीय चौरसिया महासभा के जिला अध्यक्ष नवनीत चौरसिया, नगर अध्यक्ष रजनीश चौरसिया, मऊ नगर चौरसिया समाज अध्यक्ष कमलेश चौरसिया, मीडिया प्रभारी उज्जवल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.