असिस्टेंट कमिश्नर बनी हिमांशी जैन का किया सम्मान
ललितपुर, अप्रैल 6 -- हाल ही में घोषित यूपीपीसीएस परीक्षा के परिणाम में 154वीं रैंक हासिल करके असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के पद पर चयनित कस्बा निवासी कुमारी हिमांशी जैन का दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की मड़ावरा इकाई ने जोरदार स्वागत तथा सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि कुमारी हिमांशी जैन व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उसके पिता स्वर्गीय सुनील जैन व्यापार मंडल मड़ावरा के सदस्य थे और किराना की दुकान संचालित कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी मृत्यु कोरोना काल के दौरान हो जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया था। बावजूद इसके उनकी पत्नी ममता जैन ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और अपने चार बच्चों में तीन पुत्रियां व सबसे छोटे पुत्र का भविष्य बनाने में जुट गयीं। मां की हिम्मत से पुत्री हिमांशी को ताकत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.