रायबरेली, मार्च 31 -- सरेनी, महराजगंज संवाददाता। विकास क्षेत्र के भवानीपुर गांव की बेटी अंजली सिंह ने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। अंजली ने अपने दूसरे ही प्रयास में 124वीं रैंक प्राप्त किया। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। उधर, महाराजगंज में यूपीपीसीएस में सहायक चकबंदी अधिकारी के पुत्र गौरव सोनी ने जिला कोषाधिकारी पद पर तेरहवीं रैंक लाकर जनपद का नाम रोशन किया है। गौरव सोनी के पिता राजेश चंद्रा गौरीगंज में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर कार्यरत है। जिला कोषाधिकारी पद पर चयनित गौरव सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ ही माता-पिता को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.