कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज। यूपीएससी में 67 वीं रैंक लाकर जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर बनने वाले अर्पित कटियार का जोरदार स्वागत हुआ। शहर के शिवाजी नगर स्थित अशोक कुमार दुबे इंटर कालेज में पूर्व छात्र का स्कूल परिवार ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रबंधक अशोक कुमार दुबे व शिक्षकों ने असिस्टेंट कमिश्नर बने अर्पित का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। अर्पित ने कहा कि मेरे लिए आज यह बहुत ही गर्व और भावुक कर देने वाला पल है। कहा कि जहां पर वह पढ़ने के लिए आता था, आज उसी विद्यालय में उसको उसकी कामयाबी पर सम्मानित किया जा रहा है। प्रबंधक अशोक दुबे ने बताया कि उसकी प्राथमिक शिक्षा माया देवी इंटर कालेज में हुई है, जबकि कक्षा आठ से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उसने अशोक कुमार दुबे इंटर कालेज में प्राप्त की है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विनीता देवी, प्रधानाच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.