बाराबंकी, अप्रैल 12 -- रामनगर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथोइया में रविवार को पीसीएस परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयनित कौटिल्य निशांत शुक्ल ने लोधेश्वर महादेवा आकर पूजा अर्चना की। उनके प्रथम आगमन पर उनके गांव में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उन्हें बधाई दी। हथोइया निवासी डा. कौशल किशोर शुक्ल के पुत्र कौटिल्य निशांत शुक्ल ने पीसीएस की परीक्षा पास करने के बाद रविवार को पहली बार गांव पहुंचे थे। निशांत का चयन असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर हुआ है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। निशांत ने सती माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की फिर लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व विध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.