असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित हर्ष का स्कूल में हुआ स्वागत
महाराजगंज, सितम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धानी बाजार मे स्थित ब्राइट वे एकेडमी के छात्र हर्ष शुक्ला का यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में असिटेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है। विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर चयन के बाद पहली बार स्कूल पहुंचे हर्ष शुक्ला का छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और कॉलेज के गुरुजनों के साथ परिजनों को दिया। कहा कि छात्रों को सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी तैयारी करनी चाहिए। कठिन मेहनत और परिश्रम से सफलता जरूर मिलती है। स्कूल के प्रिंसिपल गोपाल सिंह ने कहा कि हर्ष की सफलता स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है। यह भी पढ़ें- एनडीए से सेना में चयनित पूर्ववर्ती छात्र पहुंचा स्कूल इस दौरान संतोष सिंह, माया मद्धेशिया, दीपक मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.