भागलपुर, जून 17 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। प्रखंड की असियाचक और मसदी पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर का बिहार सरकार के आवास एवं नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमलोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। असियाचक पंचायत सरकार भवन पहुंचने पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल एवं पंचायत के मुखिया सदानंद कुमार ने मंत्री नीतीश मिश्रा का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने एक-एक कर विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनसे मिलने वाली सुविधाओं, आवेद...