धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद जिले के छह इंस्पेक्टर थानों में नए प्रभारियों की पोस्टिंग हुई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को 12 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर से संबंधित आदेश जारी किया। बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को कतरास थाना प्रभारी और कतरास थाना प्रभारी असित कुमार को बैंक मोड़ थाना प्रभारी बनाया गया। इसी तरह तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती को निरसा थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल भेजा गया है। जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना प्रभारी, चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना, ट्रैफिक थाना प्रभारी लव कुमार को तोपचांची थाना प्रभारी और साइबर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर जयप्रकाश को ट्रैफिक थाना प्रभारी बनाया गया है। अभियोजन कोषांग प्रभारी इंस्पेक्टर राजे...