दुमका, मार्च 14 -- असित कुशवाहा बने युवा आजसू के जिला प्रभारी दुमका, प्रतिनिधि।आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार संगठन विस्तार के तहत युवा आजसू में जिलावार प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में दुमका जिले से असित कुशवाहा को युवा आजसू का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आजसू पार्टी के दुमका कार्यकारी जिला अध्यक्ष सह गोड्डा जिला प्रभारी सचिन कुशवाहा ने देते हुए कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और जिले में युवाओं को जोड़ने का अभियान और तेज होगा।इधर युवा आजसू का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद असित कुशवाहा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व पार्टी के पदाधिकारी के प्रति आभार जताया है। असित कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी ने जिस भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.