नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना डूब क्षेत्र के किनारे नए साइकिल ट्रैक को लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने असिता पार्क में नए साइकिल ट्रैक और तीन दिवसीय पलाश महोत्सव का शनिवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीडीए के उपाध्यक्ष एन. सरवन कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। असिता पार्क में 1300 मीटर में (लगभग 1.3 किलोमीटर) साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर उप-राज्यपाल ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना है। डीडीए राजधानी में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने परिवारों के साथ आकर इस महोत्सव का लुत्फ उठाएं। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि पलाश महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, थीम आधारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.