रुडकी, मई 13 -- झबरेड़ा, संवाददाता। ग्राम लाठरदेवा हुण की असाही ऑटो ग्लास फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने फैक्ट्री का कार्य बंद कर ललित कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर फैक्ट्री अधिकारी उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही वेतन का कुछ हिस्सा बाद में देने के नाम पर काट लिया जाता है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी पर प्रदर्शन धरने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह...