असामान्य रक्तस्राव को नजरअंदाज न करें
लखनऊ, जून 27 -- महिलाओं में गर्भाशय की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) से जुड़ा कैंसर शुरुआती संकेतों को पहचानकर काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। मासिक धर्म के बाद दोबारा रक्तस्राव होना, असामान्य ज्यादा ब्लीडिंग, पेट के निचले हिस्से में दर्द या असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और इलाज मिलने से मरीजों के बेहतर परिणाम संभव हैं। यह जानकारी कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शरद सिंह ने दी। वह शनिवार को कैंसर संस्थान के प्रेक्षागृह में एंडोमेट्रियल कैंसर जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शरद सिंह ने कहा कि बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में होने पर इलाज ज्यादा प्रभावी होता है। मरीज के जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। रेडियोथेरेपी विभाग की डॉ. रूमिता सिंह ने एंडोमेट्रियल कैंसर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.