गिरडीह, अप्रैल 23 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय थोरिया में अज्ञात लोगों ने स्कूल में लगे पेड़ एवं नल को तोड़ दिया। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने भरकट्टा ओपी में आवेदन देकर असमाजिक लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्कूल बंदकर हम सभी लोग चले गए जब मंगलवार को स्कूल पहुंचे तो देख कि विद्यालय परिसर में लगाये गय चार पांच पेड़ को उखाड़ कर फेंक दिया गया है एवं अन्य तरीके से भी विद्यालय परिसर का नुकसान किया गया है। बच्चों के पानी पीने के लिए लगाए गए नल को भी तोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- विद्यालय में चोरी का प्रयास रहा विफल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...