भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मिरजानहाट स्थित अहमद अली लेन, काली स्थान बाईपास रोड में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है। पूरी गली में सड़क निर्माण नहीं होने देना चाहते हैं। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने नगर आयुक्त को लिखित शिकायत दी है। साथ ही उनसे अनुरोध किया है कि निगम मामले में हस्तक्षेप करते हुए पूरी सड़क का निर्माण पूरा कराए। साथ ही ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। शिकायत में कहा गया है कि उस रोड में बारिश के समय पानी जमा हो जाता है। जो आम लोगों की समस्या बनी है। आवेदन देने वालों में रितेश, निशांत, नवीन, रविंद्र, प्रमोद राम, डेजी रानी गुप्ता, सोनू कुमार, मुकेश राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.