पूर्णिया, जनवरी 24 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा मक्का फसल में खरपतवार नाशक दवा छिड़ककर बर्बाद करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद खेत में लगे मक्का के पौधे झुलसने लगे, जिससे किसान को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान राजेश यादव ने करीब 18 कट्ठा जमीन में मक्का की खेती की थी। गुरुवार सुबह जब वे खेत देखने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मक्का के पौधे असामान्य रूप से झुलसे हुए हैं। आशंका होने पर उन्होंने तुरंत कृषि विशेषज्ञों को सूचना दी। खेत की जांच के बाद कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि फसल पर 'ग्रामोक्सोन' नामक खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव किया गया है, जो मक्का जैसी फसल के लिए अत्यंत हानिकारक होती है। कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर फसल को बचाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.