जहानाबाद, फरवरी 26 -- कुर्था, निज संवाददाता। होली के दौरान आपसी सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को मानिकपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने की। इस दौरान होलिका दहन, रंगोत्सव तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में थानाध्यक्ष ने बताया कि दो मार्च की रात 12 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा, जबकि तीन मार्च को कुछ स्थानों पर होली मनाई जाएगी और चार मार्च को रंगों का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक पोस्ट से माहौल खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.