रांची, मई 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर रविवार को अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर नवपदस्थापित सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल का बुके देकर स्वागत किया गया। डीएसपी मनीष चंद्र लाल और थाना प्रभारी गौतम रजवार ने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही त्योहार मनाया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : नवीन ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।मौके पर जिल...