असामाजिक तत्वों ने हेयर सैलून की दुकान में लगाई आग
बागपत, मई 15 -- बागपत। शहर के मेरठ रोड पर बागपत शुगर मिल के पास बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने हेयर सैलून की दुकान में आग लगा दी। आग में दुकान जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार मोमिन निवासी हमीदाबाद उर्फ नया गांव ने बताया कि बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। देररात असामजिक तत्वों ने उसकी दुकान में आग लगा दी। बताया कि आग में 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.