असामाजिक तत्वों ने हनुमान की प्रतिमा किया क्षतिग्रस्त
सीवान, अगस्त 26 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव स्थित काली मंदिर परिसर में रखी हनुमान जी की प्रतिमा सोमवार रात क्षतिग्रस्त मिलने पर मंगलवार की सुबह केस दर्ज कर लिया गया है। पूजा करने पहुंची महिलाओं ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई।
घटना का विवरण सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष छोटन कुमार, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, अपर थानाध्यक्ष कुंदन तिवारी सहित पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। वरीय अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.