भागलपुर, दिसम्बर 12 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीटीएस मैदान के पश्चिमी छोर के समीप असामाजिक तत्वों ने प्रशिक्षण ले रहे सिपाहियों के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसको लेकर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना में एक प्रशिक्षण ले रहे सिपाही का सिर फटने की बात सामने आई है। हालांकि सीटीएस प्रशासन ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक अचानक शरारती तत्व पथरबाजी करने लगे। उस समय सिपाहियों की ट्रेनिंग मैदान में चल रही थी। सूचना पाकर स्थानीय पार्षद और सीटीएस प्रशासन, नाथनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन तबतक पथराव करने वाले भाग चुके थे। प्रभारी थानाध्यक्ष नाथनगर ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.