धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवाल के घेरे में आ गई है। असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की देर रात अस्पताल की चहारदीवारी के एक हिस्से को तोड़ दिया, जिससे परिसर की सुरक्षा में बड़ी सेंध लग गई है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की सुबह में जब टूटी दीवार पर नजर पड़ी तो अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर के पीछे पोस्टमार्टम हाउस स्थित चहारदीवारी को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। इससे पूर्व बीते दिनों अस्पताल परिसर की दीवार तोड़ने की घटना सामने आ चुकी है। दीवार टूटने से बाहरी लोगों का अस्पताल में बेरोकटोक प्रवेश हो रहा है, जिससे मरीज और उनके परिजनों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में अस्पताल परिसर के आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.