सीवान, मार्च 6 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में होलिका दहन के रात में असामाजिक तत्वों ने तीन लोगों के घर के सामने रखे बेढ़ी में आग लगा दिया। इसकारण उसमें रखा पशुओं का चारा भूसा तथा अनाज जलकर राख हो गए। जिन लोगों के बेढ़ी में आग लगाई गई है उन तीनों पीड़ितों ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित पिंटू कुमार, शुभनाथ राय तथा प्रदीप प्रसाद ने कहा है कि होलिका दहन की रात जब हम लोग भोजन करके सोने चले गए तभी अज्ञात लोगों ने घर के सामने रखे बेढ़ी आग लगा दी। इससे बेढी में रखे अनाज व भूसा जलकर राख गया तथा पास में बंधी एक मवेशी झुलस कर घायल हो गई। प्रदीप प्रसाद ने बताया कि रात्रि गश्ती से लौट रही पुलिस ने आग की लपटों को देख कर लोगों को आवाज लगाकर जगाया। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया। अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.