धनबाद, मई 5 -- मधुबन थाना से महज कुछ दूरी पर सड़क किनारे रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने जलापूर्ति से जुड़ी पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की करतूत कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि फुटेज में दिख रहे युवकों द्वारा खरखरी कार्यालय सड़क मार्ग से लेकर मधुबन थाना तक लगभग 30 नलों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस संबंध में महेशपुर दो पंचायत की मुखिया संध्या देवी ने बताया कि पंचायत फंड से सड़क किनारे नल लगाए गए थे, जिससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके। यह भी पढ़ें- हरिनगर में दोबारा असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा किया क्षतिग्रस्त इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों क...