जामताड़ा, मई 7 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष को तोड़ दिया गया, जिससे आदिवासी समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तत्काल हरकत में आया। सूचना मिलने पर एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ बिकास आनंद लागोरी सहित पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। आदिवासी समाज के महादेव सोरेन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.