जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के साहोबीगहा पंचायत अंतर्गत पुरणका टोला गांव में असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की दे रात एक किसान के खलिहान में आग लगा दी जिसमें हजारों रुपये के धान की फसल जलकर खाक हो गया। अगलगी की घटना में किसान को लगभग 75 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। घटना के संदर्भ में पीड़ित किसान धनेश्वर यादव ने बताया कि वह अपने घर में सोया था तभी ग्रामीणों द्वारा हल्ला किया गया कि उसके खलिहान में आग लग गयी है जब तक लोग घरों से निकालकर बुझ पाए पूरा खलिहान में रखे फसल जलकर खाक हो गया था। उन्होंने बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग 75000 से ज्यादा के धान की फसल जलकर खाक हो गया। हालांकि बाद में ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने को लेकर निजी समर्सिबल पंप का सहारा लिया...