सासाराम, अप्रैल 18 -- बिक्रमगंज, हिटी। नगर पंचायत काराकाट के करूप गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने तोड़फोड़ की। चोरों ने मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा को नीचे गिरा दिया और मुकुट की चोरी कर ली। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार को सुबह में मिली, जब वे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर की दुर्दशा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : काली मंदिर से 90 हजार रुपए नकद व पीतल की घंटियां हुई चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...