बेगुसराय, मार्च 6 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भावानंदपुर पंचायत अंतर्गत मसूदनपुर गांव में गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने मुख्य सड़क किनारे स्थित एक कठरे की दुकान को आग के हवाले कर देने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। आग लगने से दुकान में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर पूरी तरह राख हो गये। दुकान संचालक मसूदनपुर वार्ड 7 निवासी शिवनंदन चौधरी के पुत्र ब्रजेश चौधरी ने बताया कि उनकी दुकान में मशीन के पार्ट्स-पुर्जे सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। गुरुवार की रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे। देर रात करीब तीन बजे ग्रामीणों ने दुकान से आग की तेज लपटें उठती देख उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। घटना को लेकर इलाके में काफी आक्रोश औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.