असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त
झांसी, जून 25 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के देवरा में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। महिलाएं धरने पर बैठ गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रतिमा नहीं बदली जाएगी घरों में चूल्हा नहीं जलेगा। सूचना मिलते ही सीओ असमा वकार, मोंठ तहसीलदार, मोंठ थाना प्रभारी राहुल राठौर, एसएसआई आनंद सिंह सहित चिरगांव थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान को घटना की सूचना दे दी गई थी, लेकिन वे काफी देर से पहुंचे। लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की समस्याओं और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को लेकर भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, पर कोईस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.