असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
देवघर, मई 27 -- सारठ प्रतिनिधि बकरीद त्यौहार की पूर्व संध्या पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को आपसी भाईचारे व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने व क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने सारठ मुख्य चौक, शांति चौक, मुस्लिम टोला व पुराना बाजार में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को पुलिस की मौजूदगी का संदेश दिया। पुलिस ने कहा कि असामाजिक तत्वों व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। इसलिए लोग किसी भी प्रकार का उपद्रव फैलाने की कोशिश नहीं करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि त्यौहार खुशी मनाने का अवसर होता है, इसलिए ग्रामीण आपसी भेदभाव भूल खुशी से त्योहार मनाएं। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, क्यूआरटी को किया गया ब्रीफ शहर में फ्लैग मार्च निकाल लोगों से शांति और सौहार्द बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.