देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। मीना बाजार अवस्थित दुर्गा माता मंदिर के पास नीम गाछ के नीचे जिला खुदरा दुकानदार संघ देवघर के सदस्यों की एक बैठक संघ के अध्यक्ष नारायण टिबड़ेवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आए दिन मीना बाजार में असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानदारों से रंगदारी मांगने एवं धमकी देने को लेकर दुकानदारों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल में ही घटित घटना को लेकर दुकानदारों की एकजुटता एवं हिम्मत ने दो अपराधियों को पड़कर पुलिस के हवाले किया था। कहा कि सभी दुकानदारों ने एकमत से यह निर्णय लिया कि ऐसे असामाजिक तत्वों से न ही भयभीत होना है और न ही रंगदारी देना है। बल्कि एकजुट होकर इसका जबरदस्त विरोध एवं प्रतिकार करना है। इस अवसर पर बैठक में संघ के उपाध्यक्ष ममता द्वारी, संजय बरनवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.